उरई- बच्चों के अंदर छिपे टैलेंट को प्लेटफार्म उपलब्ध कराएं डीएम, रिपोर्ट- अवनीत गुर्जर

उरई। जालौन। जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर की पहल पर शुरू हुआ प्रोग्राम नन्हा कलाम में जिले के 15 बच्चों ने बाजी मारी है. इस प्रतियोगिता में 48 हजार बच्चों ने हिस्सा लिया था. इन नन्हे कलामों को पुरुस्कार की राशि और आगे की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप की सुविधा दी गई है.

इस प्रतियोगिता के तहत डीएम उन बच्चों को ढूंढ़ने का प्रयास कर रहे थे, जो साइंस्टिफिक एटीट्यूड की क्वालिटी रखते हैं और उनमे कुछ कर गुजरने का जज्बा हो. क्वालिटी ऑफ एजुकेशन को बढ़ाने के लिए चलाई गयी योजना नन्हा कलाम सफल साबित हुई है। योजना का समापन समारोह डीवी कॉलेज के पुस्कालय सभागार में हुआ. प्रथम स्थान पर आए 5 बच्चों को 21 हजार का चेक, दूसरे स्थान पर रहे 5 बच्चों को पांच हजार का चेक और तीसरे स्थान पर रहे बच्चों को 1100 का चेक देकर सम्मानित किया गया.

जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर ने बताया नन्हा कलाम प्रतियोगिता के जरिये बच्चों के अंदर छिपे टैलेंट को एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाना है. ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों ने इस योजना में शामिल होकर इसको सफल बनाया है और उनके अंदर साइंटिफिक एटीट्यूड क्वालिटी ऑफ एजुकेशन को बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *