उरई-यमुना के बीहड़ों में 10 दिन पहले नग्न हालत में मिले युवती के शव की पहचान , कातिलों तक पहुंचे पुलिस के हाथ,रिपोर्ट-अवनीत गुर्जर

उरई । 10 दिन पहले सिरसाकलार थाना क्षेत्र में यमुना के बीहड़ों में मिले युवती के नग्न शव के मामले में मृतका की पहचान हो जाने से पुलिस के हाथ कातिलों के गिरेबाँ तक पहुँच गए हैं । पुलिस अधीक्षक ने एक -दो दिन में वारदात के खुलासे की उम्मीद जताई है ।

उल्लेखनीय है कि गत 10 नवम्बर को करमुखा गांव में 29 वर्षीय अज्ञात युवती का शव यमुना के बीहड़ में 80 फीट गहरी खाई में नग्न हालत में बरामद हुआ था जिसकी पत्थर से सिर कुचल कर हत्या की गई थी । करमुखा में यमुना के उस पार औरैया जनपद पड़ता है इसलिये पहले ही दिन यह अंदाजा लगा लिया गया था कि युवती औरैया जनपद की भी हो सकती है । इसलिये उसकी पहचान में औरैया पुलिस से मदद मांगी गई थी । वाबजूद इसके शव की शिनाख्त में देरी से छानबीन आगे नहीं बढ़ पा रही थी ।

पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने सोमवार को बताया कि अंततोगत्वा शव की शिनाख्त हो गई है जो अनुमान के मुताबिक औरैया जनपद की ही युवती का है । मजे की बात यह है कि उसकी गुमशुदगी की सूचना जून के महीने में ही औरैया में उसके परिजनों ने दर्ज करा दी थी । फिर भी इसकी जानकारी होने में देर लग गई । पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मृतका के पिता दयाशंकर केवट निवासी महापुर ने कपड़ों से मृतका की शिनाख्त अपनी पुत्री नीलम के रूप में की जिसका विवाह औरैया जनपद में ही मालपुर गांव में हुआ था लेकिन डेढ़ वर्ष से वह ससुराल छोड़ कर उसी के पास रह रही थी । पुलिस को मिली सूचनाओं के मुताबिक विवाह के पहले से उसके संबंध अपने मायके में कुछ युवकों से थे जिसकी वजह से वह ससुराल छोड़ आई थी । उन्हीं युवकों पर हत्या का संदेह किया जा रहा है । वे शव बरामद होने के बाद से गांव से गायब हैं जिससे उन पर संदेह और बढ़ गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *