एक बार फिर मणि की जुबां ने मोदी को कोसा

नई दिल्ली 11 अगस्तः विवादित बयान देकर कांग्रेस का बंटाधार करने वाले मणिशंकर अययर ने एक बार फिर मोदी को निशाना बनाते हुये विवादित बयान दिया है। उन्होने कहा कि सपने मे भी नहीं सोचा था कि मुसलमानो  को पिल्ला समझने वाला व्यक्ति पीएम बन जाएगा।

एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक कांग्रेस से निष्कासित नेता मणिशंकर अय्यर ने शनिवार को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि मुसलमानों को पपी (कुत्ते का बच्चा) कहने वाला व्यक्ति प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठ जाएगा.

अय्यर ने कहा कि साल 2014 से पहले मैंने नहीं सोचा था कि एक ऐसा मुख्यमंत्री जो मुसलमानों को पिल्ले (कुत्ते का बच्चा) समझता हो, वो देश का नेतृत्व करेगा.

मोदी से जब पूछा गया कि क्या आपको दुख है कि 2002 में इतने मुसलमानों को जान की कुर्बानी देनी पड़ी तो उन्होंने कहा कि एक पिल्ला भी गाड़ी के नीचे आ जाए तो दिल में कुछ चोट लगता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *