एक शब्द ने बीएचयू मे करा दिया बबाल, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

वाराणसी 24 सितम्बरः बीएचयू मे  छात्राओ  का आंदोलन यूं ही जारी नहीं है। आप इस आंदोलन के पीछे की वजह जानकर हैरान रह जाएंगे। इस पूरे प्रकरण के पीछे वो शब्द हैं, जिन्हंे सुनने के बाद  छात्राएं भड़क गयी।

बताते है कि 21 सितम्बर को रात मे  जब फाइन आर्ट की कुछ छात्राएं आ रही थी, तभी कुछ मनचलो ने छेड़खानी कर दी। इन मनचलो  ने लड़कियो  से कहा कि इतनी रात मंे कहां घूम रही हो, क्या रेप होने का इतजार है?

इसके बाद छात्रओ  ने अपनी शिकायत दर्ज करायी। जब बात नहीं बनी, तो आंदोलन शुरू हेा गया। शनिवार की रात मे  जमकर लाठी चली, फायरिंग हुयी। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर भी प्रशासन को रूट बदलना पड़ा।

कल रात की घटना के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रकरण की रिपोर्ट मांगी है।

 

बताया जा रहा है कि धरने  पर बैठी छात्राएं वीसी से  मिलने की मांग कर रही थी। रात 11 बजे पुलिस ने अचानक लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने छात्र-छात्राआंे को खदेड़कर पीटा।

पुलिस के इस हमले मे  कई छात्र-छात्राएं घायल हो गयी।कैंपस में हवाई फायरिंग, पत्थरबाजी  और आगजनी हुयी। चीफ प्रोटक्टर आर पी सिंह ने बताया कि कालेज को 2 अक्टूबर तक के लिये बंद कर दिया गया है।

कैंपस मे  धारा 144 लागू  की गयी है। सूचना मिलने पर आईजी प्रेम प्रकाश, कमिश्नर कर्णसिंह सहित अन्य अधिकारी  मौके पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *