एमबीए की छात्रा को दिनदहाड़े गोली मारने के बाद युवक ने खुद को उड़ाया

झाँसी | बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के गेट से करीब 100 मीटर दूर रविवार दोपहर 2:15 बजे सनसनीखेज घटनाक्रम में एक युवक ने एमबीए की छात्रा को तमंचे से गोली मारने के बाद खुद को भी उड़ा लिया | गली की आवाज से इलाके में सनसनी फैल गई| गंभीर स्थिति में दोनों को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया | यहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि युवती की हालत नाजुक है| उसे आईसीयू में रखा गया है| देर रात हालत गंभीर होने पर भोपाल रेफर कर दिया गया| एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने अस्पताल पहुंचकर परिजन से बात की|
ललितपुर कोतवाली क्षेत्र के तालबपुरा मोहल्ला निवासी कृतिका चौबे (22) बा प्रथम वर्ष की छात्रा है| पुलिस के मुताबिक तालाबपुरा निवासी मनीष साहू(25) रविवार दोपहर कृतिका से मिलने झांसी आया था| दोनों के बीच प्रेम संबंध थे | कुछ सालों से उनके बीच अनबन चल रही थी | कृतिका ने मनीष से बात करनी बंद कर दी थी|
रविवार को आखिरी मुलाकात के बहाने मनीष ने कृतिका को बुलाया था | काफी चिरौरी करने पर कृतिका मिलने को राजी हुई| दोपहर करीब 12:00 बजे मनीष हॉस्टल से कृतिका को अपने साथ ले गया| दोनों ने एक रेस्टोरेंट में खाना खाया| दोपहर करीब 2:00 बजे दोनों लौटकर विश्वविद्यालय गेट के पास पहुंचे| बातचीत करने के दौरान मनीष ने अचानक बैग से तमंचा निकालकर पहले कृतिका को गोली मार दी|
गोली लगने के बाद जब कृतिका गिर गई तो मनीष ने अपनी कनपटी पर तमंचा सटाकर खुद को भी गोली मार ली |उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई| घटना में इस्तेमाल हुआ तमंचा बरामद कर लिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *