एयरपोर्ट पर हवाई वॉइएसआर के जगन मोहन रेड्डी पर हमला रिपोर्ट संदीप

हैदराबाद 25 अक्टूबर वाइएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी पर विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया उन पर हुए जानलेवा हमले में उन्हें गंभीर चोट तो नहीं आई है लेकिन हमले के बाद हड़कंप मच गया उनकी लातेहार जगन के बाजू में लगा जिससे वह जख्मी हो गए

बताया जाता है कि जिस व्यक्ति ने जगनमोहन पर हमला किया उनकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को हिरासत में ले लिया ।हमलावर से पूछताछ की जा रही है।

विशाखापट्टनम से हैदराबाद जाने के लिए फ्लाइट का इंतजार कर रहे जगन मोहन को उस समय हमले का सामना करना पड़ा जब एक व्यक्ति उनके करीब आया और उसने नुकीले हथियार से हमला कर दिया।

पुलिस के अनुसार हमलावर का नाम जे श्री निवास है और वह एयरपोर्ट के ही एक रेस्टोरा में काम करता है। उसका कहना है कि वह जगनमोहन का बड़ा प्रशंसक है और उनके साथ सेल्फी लेना चाहता था । आपको बता दें कि जगन मोहन रेड्डी वाईएस राज्सेकर रेड्डी के बेटे हैं उनके पिता 2004 से 2009 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *