एसएसपी साहब! क्या झांसी मे सबसे ज्यादा हवसी रहते हैं?

झांसीः कलम, कला और कृपाण की धरती पर यह क्या हो रहा है? छोटी लड़कियो  को मनचले अपनी हवस का शिकार बनाने से बाज नहीं आ रहे। छेड़खानी की वारदाते पिछले कुछ दिनो  मे तेजी से बढ़ी है।

आज तो हद हो गयी। थाना कटेरा के तालपुरा मे 8 साल की लड़की से दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। रिपोर्ट तो दर्ज हो गयी, लेकिन सवाल उठ रहा कि आखिर बुन्देली माटी मे हवस के  पुजारियो की संख्या बढ़ कैसे रही है?

कटेरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने 8 वर्षीय मासूम बच्ची को बुरी नीयत से पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जिसका विरोध करने करने पर वह धमकाते हुए भाग गया। पीड़िता के दादा ने इसकी शिकायत थाने की पुलिस से करते हुए मामले से अवगत कराया।

झांसी जनपद के कटेरा थानान्तर्गत तालपुरा में रहने वाली 8 वर्षीय मासूम बच्ची खेल रही थी। तभी मोहल्ले के रहने वाले चन्द्रपाल उर्फ छोटू ने मासूम को बुरी नीयत से पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया।

मासूम ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो वह धमकाते हुए भाग गया। मासूम बच्ची ने घर आकर अपने दादा को इसके बारे में बताया। जिस पर उन्होंने इसकी लिखित शिकायत थाने की पुलिस से करते हुए घटना के बारे में अवगत कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार आरोपी युवक के खिलाफ सम्बधित धारा में मामला दर्ज कर कार्रवाही की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *