ऑनलाइन बुक खरीदी में ब्लू लिंक भेजकर ठगी करने वाले झारखंड के दो आरोपी रामनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार

अनूपपुर (मध्य प्रदेश राजेश शिवहरे)पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पवांर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार सिंह तथा एसडीओपी कोतमा वीरेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में रामनगर पुलिस के द्वारा ऑनलाइन बुक खरीदी में ब्लू लिंक भेज कर 99600 रुपए ( निन्नावे हजार छः सौ रुपए ) की धोखाधड़ी एवं ठगी किए जाने के मामले में झारखंड राज्य से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी एवं ठगी के रुपए बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
टी. आई. रामनगर अरविंद जैन ने बताया कि उक्त ऑनलाइन ठगी के पीड़ित धर्मेंद्र कुमार सिंह पिता स्वर्गीय हरिशंकर सिंह उम्र करीब 27 साल निवासी राजनगर थाना रामनगर जिला अनूपपुर के द्वारा दिनांक 13. 03. 2023 को थाना रामनगर में एफ. आई. आर.दर्ज कराई गई कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है और दिनांक 18. 01. 2023 को कृष्णा पब्लिकेशन के ऑफिसियल वेबसाइट से नंबर लेकर सी.आई.एस.एफ. की परीक्षा की तैयारी से संबंधित संबंधी पुस्तक को ऑनलाइन मंगवाया था, जिसका ₹190 का ऑनलाइन भुगतान कर दिया था और ऑर्डर कंफर्म हो गया था और डिलीवरी की तारीख 25. 01. 2023 थी । जो 24.01. 2023 को पीड़ित के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया और उसने बताया कि कूरियर ट्रैकिंग डिपार्टमेंट से बोला रहा हूं, आपकी पुस्तक की डिलीवरी के लिए ₹5 का भुगतान भेजी गई ब्लू लिंक के माध्यम से करिए। पीड़ित द्वारा उसके मोबाइल नंबर पर भेजी गई ब्लू लिंक पर जैसे ही ₹5 का भुगतान किया गया तो पीड़ित के मोबाइल बैंकिंग से जुड़े सेंट्रल बैंक शाखा राजनगर के सेविंग खाता से कुल ₹99600 ऑनलाइन ट्रांसफर कर धोखाधड़ी एवं ठगी कर दी गई। ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार धर्मेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट पर थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 80/23 धारा 419 420 भारतीय दंड विधान धारा 66 (सी ) 66 (डी ) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज की जाकर विवेचना की गई।
प्रकरण की विवेचना में आरोपी द्वारा प्रयुक्त मोबाइल नंबर एवं ऑनलाइन बैंकिंग से ठगी में प्रयुक्त खातों की जानकारी के आधार पर टी. आई.रामनगर अरविंद जैन, सहायक उप निरीक्षक धर्मेंद्र महोबिया, प्रधान आरक्षक सनत कुमार द्विवेदी महिला आरक्षक सीमा भलावी के द्वारा उक्त ऑनलाइन ठगी में शामिल मुख्य आरोपी आलोक कुमार साहू पिता निरंजन कुमार साहू उम्र करीब 23 साल निवासी छोटा गोविंदपुर, थाना छोटा गोविंदपुर, जिला पूर्वी सिंहभूम झारखंड एवं सह आरोपी श्रीमती पूनम देवी पति निरंजन कुमार साहू उम्र 44 साल निवासी छोटा गोविंदपुर जिला पूर्वी सिँहभूम झारखंड को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। पुलिस द्वारा प्रकरण में आरोपियों से ऑनलाइन ठगी कर अर्जित किये किए गए 99600 में से 67000 रुपए ( सरसठ हजार रुपए ) बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस डिमांड लिया जाकर अन्य ऑनलाइन ठगी एवं धोखाधड़ी के मामलों में भी पतासाजी एवं पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेन सिंह पवार ने कोरियर सर्विस के नाम पर ब्लू लिंक भेज कर ऑनलाइन ठगी करने के मामले में झारखंड से आरोपियों को गिरफ्तार करने के सराहनीय कार्य के लिए टी. आई. रामनगर अरविंद जैन एवं सहायक उप निरीक्ष धर्मेंद्र महोबिया, प्रधान आरक्षक सनत द्विवेदी एवं महिला आरक्षक सीमा भलावी को पुरस्कृत किया है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेंद्र सिंह पवार द्वारा पुलिस की ओर से नागरिकों को एडवाइजरी जारी की गई है कि किसी भी अनजान मोबाइल नंबर से भेजे गए लिंक पर ऑनलाइन बैंकिंग भुगतान न करें एवं न ही ओ.टी. पी. शेयर करें।

मैच देखने पहुंचे अखिलेश यादव इंडिया की इनिंग देखकर हुए रवाना। इकाना स्टेडियम से बाहर आते ही अखिलेश यादव ने मिडिया से की बात। अखिलेश यादव ने कहा की हम विराट की पारी देखना चाहते थे।

इकना स्टेडियम देखा कितना शानदार बना है आज यहां बहुत दूर दूर से लोग मैच देखने आए हैं। समाजवादियों ने इसे बनवाया। – अखिलेश

ये स्टेडियम समाजवादी पार्टी की सौगात है और आस पास का ज्यादातर बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर समाजवादी पार्टी का है। अखिलेश

रोहित शर्मा और सूर्य कुमार यादव को मैं बधाई देता हूं: दोनो के प्रदर्शन को लेकर।- अखिलेश

मैं कहना चाहूंगा कि इंडिया ही जीतेगा और 2024 में भी इंडिया जीतेगा: अखिलेश

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के सवाल पर अखिलेश ने कहा की यहां खेल की बात हो रही है और खेल की बात करे। बीजेपी यही सब कर रही और समाजवादियों की बनाई हुई चीजों को अपना बता रही: अखिलेश

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर की जाएगी कार्यवाही श्याम प्रताप पटेल
पहाड़ी चित्रकूट शासन के आदेश एवं पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की बात नवागंतुक प्रभारी निरीक्षक थाना पहाड़ी श्याम प्रताप पटेल ने कही। थाना पहाड़ी में प्रेस वार्ता के दौरान नवागंतुक प्रभारी निरीक्षक श्याम प्रताप पटेल ने कहा कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।थाना क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि कस्बा पहाड़ी में लग रहे जाम समस्या को व्यापारियों से मिलकर समाधान निकाला जाएगा।पूर्व में हुई चोरी की घटना के खुलासे हेतु का प्रयास किया जा रहा है। थाने में पीड़ितों की समस्या को प्राथमिकता से सुन त्वरित निस्तारण किया जाएगा। शासन के मान्शानुसार थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश निर्देश के क्रम में कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। बतातेे चलें कि श्याम प्रताप पटेल चित्रकूट सहित अन्य जनपदों में प्रभारी निरीक्षक के पद पर कई थानों में तैनात रह चुके हैं। थानों में कार्य करने का अनुभव के चलते हमेशा थाना क्षेत्र में शांति अमन चैन का माहौल के साथ हमेशा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किया है। साइबर अपराधों में खुलासे करते हुए अपराधियों को जेल भेजा गया है। अवैध खनन ओवरलोडिंग को रोकने के लिए खनिज एवं परिवहन विभाग से मिलकर संयुक्त रूप से अभियान चला कर कार्यवाही की जाएगी। किसी भी कीमत पर अपराधियों को बक्सा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *