ओएचई की चपेट मे आने से मजदूर की मौत

झांसी 20 मार्चः रेलवे लाइन पर चल रहे कार्य के दौरान ओएचई की चपेट मे आने से मजदूर की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे मे ले लिया।

बरुआसागर थाना क्षेत्र में झांसी-इलाहाबाद रेल लाइन पर विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है। जहां उदय नाम का युवक का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह ओएचई लाइन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

यह देख वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *