*आगरा से बड़ी खबर। शाहगंज थाना क्षेत्र के शिवनगर राधे वाली गली में बड़ा हादसा।
अचानक भरभरा कर गिरा मकान, मकान के मलबे में दबे परिवार के कई सदस्य। परिवार के एक सदस्य की मौत की सूचना, घटना के बाद लोगों में दहशत। मौके पर भारी भीड़ जुटी,थाना शाहगंज पुलिस को दी गई हादसे की सूचना।
*फूफा बनाकर बाइक पर बैठाकर टप्पेबाजी करने बाले दो टप्पेबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
कोंच(जालौन)-बीते दिनों कोतवाली अंतर्गत ग्राम निवासी ग्रामीण के साथ तीन हजार रुपये की हुई टप्पेबाजी की घटना में सुरही चौकी इंचार्ज सन्दीप कुमार सिंह सिपाही अमित कुमार ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया।
गौरतलब हो कि ग्राम पनयारा निबासी शिवराम अहिरवार बीती 23 जुलाई को अपने गांव से बस से कोंच आया हुआ था बस स्टैंड पर जब वह बस से उतरा तो बाइक सबार दो युवकों ने फूफा कहकर अपनी बाइक पर बैठा लिया था और उसकी जेब में पड़े तीन हजार रुपये निकाल उसे बाइक से उतारकर भाग गए थे प्रभारी निरीक्षक नागेन्द्र कुमार पाठक ने बताया कि उक्त ब्यक्ति के साथ हुई टप्पेबाजी की घटना में दो आरोपितों अनस राइन व नासिर राइन निवासी तिलक नगर को गिरफ्तार किया गया है उनके पास से 1900 रुपये और घटना में प्रयुक्त की गई बाइक बरामद हुई है।
नई दिल्ली : एडीटर्स गिल्ड (EGI) ने केन्द्र सरकार द्वारा संसद में लाये गये प्रेस और आवधिक बिल 2023 (Press & Registration of Periodicals Bill, 2023) को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की है. गिल्ड के मुताबिक इसमें ऐसे प्रावधान हैं जो प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं.
गिल्ड ने लोकसभा अध्यक्ष से बिल को संसदीय समिति को संदर्भित करने का आग्रह किया है.
