बालासोर*
ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास एक भीषण ट्रेन हादसा हो गया। बहनागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी आपस में टकरा गईं। अधिकारियों का कहना है कि अब तक 233 लोगों की मौत, 950 से अधिक घायल हो गए हैं।ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास एक भीषण ट्रेन हादसा हो गया। बहनागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी आपस में टकरा गईं। अधिकारियों का कहना है कि अब तक 50 लोगों की मौत, 350 से अधिक घायल हो गए हैं। वहीं, तलाशी और बचाव अभियान के लिए टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। ट्रेनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतरी और उसके कई डिब्बे मालगाड़ी पर चढ़ गए। रिपोर्ट के मुताबिक, तीन ट्रेनों की टक्कर में सबसे पहले दुरंतो एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई फिर कोरोमंडल भी आकर टकरा गई। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन का इंजन मालगाड़ी के डिब्बों के ऊपर चढ़ गया है। मृतकों के परिजनों के लिए रेल मंत्रालय ने मुआवजे का एलान किया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 2 लाख रुपए और मामूली चोटों वाले लोगों के लिए 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।पीएम मोदी ने जताया दुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के बालासोर जिले में हुई ट्रेन दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया।
ओडिशा के बालासोर में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. इस हादसे में अब तक 50 से ज्यादा यात्रियों की मौत की खबर सामने आई है. जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी का इलाज चल रहा है. इस ट्रेन हादसे के बाद कई हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं.
≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈≈
हावड़ा हेल्पलाइन नंबर-
033-26382217
खड़गपुर हेल्पलाइन नंबर- 8972073925 & 9332392339
शालीमार हेल्पलाइन नंबर- 9903370746
भद्रक हेल्पलाइन नंबर- 8455889900
जाजपुर क्योंझर रोड हेल्पलाइन नंबर- 8455889906
कटक हेल्पलाइन नंबर- 8455889917
भुवनेश्वर हेल्पलाइन नंबर- 8455889922
खुर्दा रोड हेल्पलाइन नंबर- 6370108046
ब्रह्मपुर हेल्पलाइन नंबर- 89173887241
बालूगांव हेल्पलाइन नंबर- 9937732169
पलासा हेल्पलाइन नंबर- 8978881006
बालासोर हेल्पलाइन नंबर- 8249591559, 7978418322
