दिल्ली। साल की सबसे बड़ी रेल दुर्घटना में आज ओडिसा के बालासोर में 3 ट्रेनों के टकराने से 50 लोगों की मौत हो गई एवं 350 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल व अधिकारी मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं। एनडीआरएफ की 5 टीमों को दुर्घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। कंट्रोल रूम में ओडिसा के मुख्यमंत्री व तमाम बड़े अधिकारी मौजूद हैं तथा रेल मंत्री भी दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।*
बताया गया है कि पहले पहले एक मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, कुछ डिब्बे बगल की लाइन पर जा गिरे तभी उधर से कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन व पैसेंजर गाड़ी आ गई और भीषण हादसा हो गया।
पहले मालगाड़ी एवं बेंगलुरू-हावड़ा ट्रेन में हुई टक्कर फिर कोरोमंडल एक्सप्रेस मालगाड़ी से आकर भिड़ गई। 2 ट्रेनों के कई डिबे पटरी से उतर गए तथा कोरोमंडल एक्सप्रेस के कई डिब्बे मालगाड़ी के डिब्बों पर जा चढ़े। हादसे में मृतकों व घायलों की संख्या बढ़ सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात कर हादसे के बारे में जानकारी ली है। रेल मंत्रालय ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख एवं गंभीर रूप से घायलों को 2-2 लाख की मदद की घोषणा की है।
