Headlines

औरैया: एक ही रात में चार मंदिरों में चोरों ने किया हाथ साफ

औरैया: एक ही रात में चार मंदिरों में चोरों ने किया हाथ साफ, गश्त पर तैनात पुलिस सोते रहे* चोरों ने मंदिरों का ताला तोड़कर व सरिया काटते हुए लाखों रुपए के 50 घण्टे चोरी किए। एक ही रात में चार अलग अलग मंदिरों में चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम, ग्रामीणों ने पुलिस गश्त पे उठाए हैं सवालिया निशान। एक ही रात में चार अलग-अलग मंदिरों में हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों में देहशत का माहौल। फफूंद थाना क्षेत्र के लालपुर के ब्रह्मदेव मंदिर, नौलि के हनुमान मंदिर व काली माता मंदिर तथा इटहा के हनुमान मंदिर की घटना।

*लखनऊ: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के नेतृत्व में हुआ ज़ोरदार मौन स्त्याग्रह प्रदर्शन* राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के बाद, कांग्रेस ने किया मौन प्रदर्शन। लखनऊ के शहीद स्मारक पर हुए इस सत्याग्रह प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व सदस्यों ने मौन रह कर जाहिर की अपनी नाराज़गी। हजारों की संख्या में पहुंचे थे कांग्रेस कार्यकर्ता, कांग्रेस ने मौन सत्याग्रह का प्रदर्शन करते हुए केन्द्र सरकार पर साधा निशाना, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने पर खासा नाराज़ दिखे कार्यकर्ता। कार्यकर्ताओं का आरोप था मोदी सरकार की मिलीभगत से गई है राहुल गांधी की सदस्यता और मोदी जी डर गए हैं राहुल गांधी के प्रदर्शन से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *