Headlines

..और जब महिला इस कारण से निर्वस्त्र ही थाने पहुँच गई

जयपुर 13 मई। एक महिला ससुराल की प्रताड़ना से परेशान निर्वस्त्र होकर थाने पहुँच गयी। चुरू जिला के बीदासर के वार्ड 5 में रहने महिला का रविवार की सुबह झगड़ा हो गया।

फोन पर शिकायत करने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, तो महिला 3 किलोमीटर दूर थाने पैदल ही निकल पड़ी। वह 45 मिनट तक भीड़भाड़ वाले राज्य मार्ग नंबर 20 पर इसी हाल में चलती रही।

बताया गया है कि जिस समय महिला रास्ते से होकर थाने के लिए जा रही थी, इसी दौरान एक नाई ने उसका वीडियो बना दिया । लोगों को कहना है कि पुलिस ने सूचना के बाद मामले को गंभीरता से नहीं लिया । बाद में महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है पुलिस ने सास जेठ जेठानी देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए। उसने पुलिस से शिकायत की पर वो समय पर नहीं पहुंची। इसके बाद महिला निर्वस्त्र ही थाने के लिए निकल पड़ी। रास्ते में पुरानी तहसील के पास परिवार वालों और लोगों ने कपड़े पहनाकर ऑटो में बैठाने का प्रयास किया, लेकिन उसने न तो कपड़े पहने और न ही ऑटो में बैठी। थाने से 100 से 150 मीटर दूर स्थित सालासर मंदिर के पास थानाधिकारी और कांस्टेबल ने बैडशीट लाकर पीड़िता को दी। इसके बाद उसे थाने ले गए।

महिला अकोला की रहने वाली है। एक साल पहले बीदासर में उसका विवाह हुआ था। पति छह माह से असम में रहकर मजदूरी करता है। महिला का आरोप है कि ससुराल में सास, जेठानी, जेठ, देवर उसे परेशान करते हैं। पति के भेजे गए पैसे परिवार वाले छीन लेते हैं और मारपीट करते हैं। एसपी राजेंद्र कुमार ने बताया कि ये पारिवारिक मामला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *