Headlines

और जब राहुल बोले-मोदी की गलती के लिए मैं आपसे माफी मांगता हूं, रिपोर्ट -अनिल

देहरादून 16 मार्च। उत्तराखंड के दौरे पर आए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए अपना अलग ही अंदाज दिखाया। राहुल ने जीएसटी से कारोबारियों को हुए नुकसान पहुंचने का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी की बड़ी गलती के लिए मैं आपसे उनकी तरफ से माफी मांगता हूं ।

जनसभा में बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बी सी खंडूरी के पुत्र मनीष खंडूरी ने राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम लिया। राहुल गांधी ने कहा कि हम गब्बर सिंह टैक्स को सही जीएसटी में बदलेंगे , जिसमें एक साधारण टैक्स होगा ।

उन्होंने कारोबारियों से कहा कि जीएसटी से आपका जो नुकसान हुआ और जो आपको कष्ट हुआ, उसके लिए मैं आपसे नरेंद्र मोदी की तरफ से माफी मांगता हूं । उन्होंने बड़ी गलती की है और हम इस गलती को ठीक करेंगे।

राहुल गांधी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना को लेकर कहा कि वित्त मंत्री के रूप में पीयूष के भाषण के दौरान संसद में 5 मिनट तक बीजेपी सांसदों ने नरेंद्र मोदी की तरफ देख कर तालियां बजाई।

राहुल ने कहा कि मैंने खड़के जी से पूछा यह ताजिया क्यों जा रहे हैं । उन्होंने बताया कि हिंदुस्तान के किसान को प्रतिदिन 3:30 रुपए देने का फैसला किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *