कक्षा 12 वीं में अपने स्कूल में टॉप करने वाले जिले के 144 विद्यार्थियों को कल प्रदाय की जाएगी मोटराईज्ड स्कूटी, रिपोर्ट -राजेश शिवहरे

उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में आयोजित होगा कार्यक्रम

अनूपपुर (मध्य प्रदेश राजेश शिवहरे)22 अगस्त 2023/ जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया है कि कक्षा 12 वीं की परीक्षा में अपने स्कूल में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ई-स्कूटी/आईसीई स्कूटी प्रदाय योजना के अंतर्गत 23 अगस्त 2023 को प्रातः 11ः00 बजे से शासकीय उत्कृष्ट उमावि परिसर अनूपपुर में जिले के 114 छात्र-छात्राओं को तथा शहडोल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अनूपपुर जिले के 30 छात्र-छात्राओं को मोटराईज्ड स्कूटी प्रदाय की जाएगी। उन्होंने बताया है कि शहडोल में मुख्यमंत्री जी के मुख्य आतिथ्य मे आयोजित स्कूटी विवरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थल पर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *