नई दिल्ली 11 अप्रैलः कांग्रेस एक तीर से दो निशाना साधने को तैयार है। कर्नाटका मे होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिये जो घोषणा पत्र जारी किया जा रहा है, दरअसल वो आम चुनाव को भी कवर करेगा।
आज तक चैनल को दिये इन्टरव्यू मे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोइली ने इस बात के संकेत दिये कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार मानते हुये साफट लांचिंग की तैयारी चल रही है।
कांग्रेस कर्नाटका लिये अलग ही तरीके से घोषणा पत्र जारी कर रही है। करीब 30 जिला के लिये 30 घोषणा पत्र। इसके अलावा बाकी दूसरे मुददांे पर।
<script async src=”//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js”></script>
<!– ads1 –>
<ins class=”adsbygoogle”
style=”display:inline-block;width:728px;height:90px”
data-ad-client=”ca-pub-1629403174967805″
data-ad-slot=”5472945815″></ins>
<script>
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
</script>
राजनीतिक जानकार पहले से ही कर्नाटक चुनाव को कांग्रेस और बीजेपी के बीच सेमीफाइनल मान रहे हैं. दोनों पार्टियों के नेता मानते हैं कि उनके मेनिफेस्टो ही वोटरों को लुभाने के लिए मुख्य हथियार होंगे.
कर्नाटक के लिए कुल 35 मेनिफेस्टो ला रही है कांग्रेस
कांग्रेस कर्नाटक चुनाव के लिए कुल मिलाकर 35 मेनिफेस्टो लाने जा रही है. कर्नाटक के 30 जिलों के लिए जहां जहां अलग मेनिफेस्टो होंगे. वहीं चार क्षेत्रों के लिए चार मेनिफेस्टो और पूरे राज्य के लिए भी एक मेनिफेस्टो होगा. पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली के मुताबिक हमारा मेनिफेस्टो कई मायनों में खास होगा. राज्य में तीन स्तर पर मेनिफेस्टो लाने से पहले इस पूरी प्रक्रिया पर काफ़ी माथापच्ची की गई. ये तय किया गया कि राज्य आधारित मुद्दे, क्षेत्र आधारित मुद्दे और जिलावार आधारित मुद्दे, तीनों पर अलग अलग मेनिफेस्टो लाया जाए.

राहुल करेंगे लॉन्च
मोइली का कहना है कि सभी चीजों पर काम कर लिया गया है. अब मेनिफेस्टो को निर्णायक रूप दिया जा रहा है. अब किसी भी दिन, जब पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी समय देंगे, मेनिफेस्टो लॉन्च कर दिया जाएगा. मोइली के मुताबिक राहुल गांधी ने महीनों पहले ही इस विजन डॉक्यूमेंट का आधार तैयार कर दिया था. राहुल ने तब ड्राफ्टिंग कमेटी से कहा था कि पार्टी इस चुनाव के लिए कांग्रेस मेनिफेस्टो नहीं बल्कि कर्नाटक मेनिफेस्टो चाहती है.

मेनिफेस्टो में क्या क्या होगा?
को मेनिफेस्टो तैयार करने की प्रक्रिया में चार महीने का वक्त लगा. इसके लिए कांग्रेस नेता राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के हर एक जिले में गए. मोइली की अध्यक्षता वाली ड्राफ्ट कमेटी ने समाज के सभी तबकों- किसान, युवा, महिला, उद्यमी, श्रमिक और अन्य हितधारकों से बात की. इसी का नतीजा है कि मेनिफेस्टो में युवा, कृषि, उद्योग, रोजगार सृजन, महिला आदि नामों से अलग अलग चैप्टर होंगे.
मेनिफेस्टो ड्राफ्ट कमेटी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक ये लोकहित वाले इस मेनिफेस्टो में फोकस कृषि, रोजगार सृजन और सभी को उचित मूल्य पर शिक्षा प्रदान करने पर रहेगा. जब मोइली से मेनिफेस्टो की सबसे अहम बात के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये बदलावों से जुड़ा है. कैसे पार्टी लोगों की जिंदगी को बदलने जा रही है? और कैसे हम कर्नाटक के लैंडस्केप को बदलने जा रहे हैं?
