कमरे में सोते रहे पांच बच्चे, मां की किसी ने गला रेत कर हत्या कर दी, रिपोर्ट -रिंकू

लखनऊ 1 नवंबर इटावा जिले में एक महिला की निर्मम तरीके से हत्या किए जाने के बाद गांव में सनसनी फैल गई है इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह आ रही है कि महिला के पांच बच्चे दूसरे कमरे में सोते रहे और उसकी किसी ने हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार इटावा जिले के लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुर धार में रहने वाली उमा देवी की गला काटकर हत्या कर दी गई । बताया जाता है कि महिला के 5 बच्चे घर के दूसरे कमरे में सो रहे थे पुलिस ने बताया कि महिला का पति आतर पाल से गुजरात के अहमदाबाद में नौकरी करता है । घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जानकारी में यह पता नहीं लग सका है कि महिला की किस बात को लेकर गला घोटकर हत्या की गई । पुलिस खोजी कुत्ते को लेकर मौके पर पहुंची । कुत्ता कुछ दूरी पर जाकर रुक गया। पुलिस का कहना है कि रंजिश सहित अन्य बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *