कर्जदार अनिल अंबानी को ठेका कैसे दे दिया-राहुल गांधी

जयपुर 11 अगस्तः राजस्थान मे होने वाले चुनाव के लिये कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। उन्हांेने आज रोड शो किया। इस दौरान लोगो  की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद उन्होने रैली मे सवाल उठाया कि मोदी ने 45 हजार करोड़ के कर्जदार अनिल अंबानी को राफेल का ठेका कैसे दे दिया है?

राहुल ने कहा कि मोदी ने यह ठेका इसलिये दे दिया क्यांेकि मुकेश अंबानी उनके दोस्ते हैं।

इससे पहले एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया. इसके बाद वह विशेष बस में सवार होकर रामलीला मैदान की तरफ निकले. रास्ते में उन्होंने जनता का अभिवादन किया.

तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी रोड शो के बाद रामलीला मैदान में राज्यभर से आए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकताओं को संबोधित किया।

राहुल गांधी ने राफेल डील, महिला सुरक्षा, किसान आत्महत्या और जीएसटी को लेकर पीएम मोदी पर तो हमला बोला, लेकिन उनके भाषण से स्थानीय मुद्दे गायब रहे. बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले इसी साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसके चलते कांग्रेस और बीजेपी अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *