Headlines

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

दिल्ली: जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा, “बहुत बड़ी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुझे दी है। मैं उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। उन्होंने 20 साल में बिहार में बड़ा बदलाव लाया है। इनके काम को, बात को लेकर अन्य जगह भी जाना उद्देश्य रहेगा।”

दिल्ली: JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के बाद JDU प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा, “..उन्होंने(CM नीतीश कुमार) राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सामने घोषणा की है कि अब वे हमेशा NDA गठबंधन का हिस्सा रहेंगे। बिहार हाईकोर्ट द्वारा रोके गए आरक्षण को लेकर हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। राज्यसभा सांसद संजय झा को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। हम विशेष दर्जे और आर्थिक पैकेज के लिए लड़ाई जारी रखेंगे।”

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा के बयान पर मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, “नारायण सिंह कुशवाहा ने कहा कि पत्नियां अपने पतियों को घर में बैठाओ और शराब पिलाओ। संदेश क्या है? संदेश ये है कि ये सरकार प्रदेश को नशा युक्त रखना चाहती है…”

दिल्ली: शिवसेना(UBT) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “केंद्रीय शिक्षा मंत्री अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं… वे छात्रों की चिंताओं को सुनने के लिए तैयार नहीं हैं… छात्र सांसदों से NEET मुद्दे को उठाने की उम्मीद कर रहे हैं… वे(केंद्र सरकार) NEET मुद्दे पर चर्चा से भाग रहे हैं…”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *