बेंगलुरु 16 जनवरी। कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार संकट में है ।हालांकि मुख्यमंत्री कुमार स्वामी ने दावा किया कि राज्य में कोई राजनीतिक संकट नहीं है, वह निश्चिंत हैं और अपने विधायकों की संपर्क में है।
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के 6 नाराज विधायक कल इस्तीफा दे सकते हैं । इससे पहले कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुग्राम में बाजार के विधायक होटल में ठहरे हैं वहां प्रदर्शन किया।
कांग्रेस विधायक दल की 18 जनवरी को बैठक बुलाई गई है। कांग्रेस ने भाजपा पर खरीद फरोख्त का आरोप लगाया है।
आपको बता दें कि 224 सदस्य विधान सभा में भाजपा के 104 कांग्रेस के 79 केपीजीपी के 1-1 औऱ एक निर्दलीय है।
