Headlines

कर्मियों को आग से बचाव हेतु जागरूक किया गया

शासन के निर्देश के क्रम एवं उपनियंत्रक मुनेश कुमार गुप्ता के आदेशानुसार आग से बचाव हेतु झांसी के बाजारों, स्कूलों , फैक्ट्री आदि में एक माह तक चलने वाले जागरूकता अभियान के अन्तरत आज दिनांक 23/05/2023 को नागरिक सुरक्षा प्रखंड कोतवाली के अंतर्गत आज पुनः बड़ा बाजार क्षेत्र में अभियान चलाकर व्यावसायिक भवनों दुकानों आदि के स्वामियों एवं उसमे कार्य कर रहे कर्मियों को आग से बचाव हेतु जागरूक किया गया एवं जिन दुकानों पर अग्नि शमन यंत्र नहीं पाये गये उन्हें लगवाने, समय समय पर बिजली के कनेक्शन-फिटिंग को दूरुस्त कराने का आव्हान किया गया, पानी का प्वाइंट ठीक रखने , संकरी गलियौ को अतिक्रमण मुक्त रखने, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को तत्काल खाली रास्ता देने के लिए सजग किया गया जिसमें डिविजनल वार्डन श्री विनय सिजरिया के नेत्रत्व में स्टाफ अधिकारी वार्डन श्री संदीप गुप्ता स्टाफ अधिकारी फायर श्री अनूप वर्मा पोस्ट वार्डन जितेन्द्र सिंह चौहान, डिप्टी पोस्ट वार्डन जावेद खान, प्रभारी पो.वा. जुगल किशोर कुशवाहा,सेक्टर वार्डन राशिद खान, स्वयं सेवक प्रवीण सोनी से. वा. विनोद कुमार आदि बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों द्वारा सहायक उपनियंत्रक श्री सुनील सिंह के निर्देशन मैं उक्त अभियान में प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *