दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में जिस बुंदेलखंड की महिला कलावती का जिक्र किया था, और कहा था कि एक नेता ने उनकी (कलावती) वेदना को संसद में रखा उनके घर खाना खाया तथा 6 वर्ष की उनकी सरकार में उस कलावती को क्या मिला????
साथ ही गृह मंत्री ने यह दावा भी किया कि उस कलावती को मकान, अनाज व इत्यादि श्री नरेंद्र मोदी सरकार में मिला ।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वह महिला कलावती बुंदेलखंड की नहीं बल्कि महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। और कलावती ने एक वीडियो में अपनी बातचीत के दौरान यह भी कहा कि उनको नरेंद्र मोदी सरकार में कुछ भी नहीं मिला बल्कि जिस नेता का गृह मंत्री ने जिक्र किया है उन्हीं की सरकार में ही सभी कुछ मिला है।
राहुल गांधी के भाषण पर व्यूज़ – 17 लाख. अमित शाह के भाषण पर व्यूज़ – 95 हजार.स्मृति ईरानी के भाषण पर व्यूज़ – 8 हजार…….
