झाँसी | भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 22 साल बाद मतदाता सूची के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान मंगलवार से आरंभ होने जा रहा है| इस प्रक्रिया में 2025 की मतदाता सूची का 2003 की सूची से मिलान कराया जाएगा| इस दौरान 15.77 लाख मतदाताओं का सत्यापन होगा|
2025 के जो मतदाता खुद अथवा उनके माता-पिता 2003 में मतदाता नहीं थे, उन्हें चुनाव आयोग की ओर से नोटिस दिया जाएगा| उन्हें अपनी पहचान का प्रमाण पत्र देना होगा| आयोग ने इसके लिए 12 विकल्प सुझाये हैं | इसे उपलब्ध न कर पाने वालों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे| अंतिम सूची 7 फरवरी को प्रकाशित होगी|
मतदाता सूची में दो बार नाम शामिल होने एवं मृत मतदाताओं के नाम हटाने के लिए पूरे प्रदेश में यह अभियान आरंभ किया गया है| झांसी के चारों विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची पुनरीक्षित होगी| जिला निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि पिछला एसआईआर 2003 मैं हुआ था | उस दौरान कुल 10,41,034 मतदाता सूची में थे, जबकि अब यह संख्या 15,77,045 हो गई|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
कसौटी पर कैसे जाएंगे 15.77 लाख मतदाता
