कांग्रेस की सोच ही विकास विरोधी है। ये लोग देश के सीमावर्ती गांवों को देश के आखिरी गांव कहते हैं…ये सीमावर्ती ज़िलों को और सीमावर्ती गांवों को जानबूझकर विकास से वंचित रखते थे और कहते थे कि सीमा के पास विकास होगा तो दुश्मन देश के भीतर आकर कब्ज़ा करने की संभावना बढ़ जाएगी। क्या हम इतने बुज़दिल हैं कि हम बढ़िया रास्ते बनाएंगे तो दुश्मन उसपर चढ़ जाएगा… हम सीमावर्ती गांवों को आखिरी नहीं देश का प्रथम गांव मानते हैं..: PM मोदी
दिल्ली: भाजपा नेता बांसुरी स्वराज ने कहा, “दिल्ली देश की राजधानी है, दिल्ली देश का दिल है और ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सत्ता के मोह में इतने मदमस्त हैं कि वे जेल से सरकार चलाने पर आतुर हैं… क्या आम आदमी पार्टी में प्रतिभा का अकाल है? आपके पास 60 से अधिक विधायक हैं। क्या उनमें से एक भी मुख्यमंत्री बनने की योग्यता नहीं रखता? आप दिल्ली की जनता का अहित करना बंद कीजिए…”
पटना, बिहार: पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर राज्यसभा सांसद और राजद नेता मनोज कुमार झा ने कहा, “तेजस्वी यादव सबसे ज्यादा नौकरी पर बात कर रहे हैं आप(PM मोदी) वहां क्यों चुप हैं? आप 2 करोड़ नौकरी प्रत्येक साल के वादे पर आए थे और तेजस्वी यादव ने बिहार में पूरी जमीन बदल दी नौकरी मतलब तेजस्वी।
गया: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद तेजस्वी यादव ने कहा, “बात मुद्दे की होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कितना रोजगार दिया? गरीबी क्यों नहीं मिटाया, पलायन क्यों नहीं रुका? बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया? इस बार क्षेत्रीय मुद्दे हावी हैं।”
नवादा: एक जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा, “4 लाख युवाओं को रोजगार मिला है… उन्हें (राजद को) 1990 से 2005 तक मौका मिला, उन्होंने कितना विकास किया?… अब, जब हम प्रगति कर रहे हैं, तो वे हम पर शासन करना चाहते हैं ऐसा कभी मत होने दीजिए …अब बिहार में हिंदू-मुस्लिम दंगे नहीं होते है पहले तो यहां सिर्फ दंगे ही होते थे।”
