लखनऊ 13 जनवरी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन ना होने के बाद अकेले चुनाव लड़ने के एलान ने दूसरे सेकुलर पार्टियों को उसके साथ गठबंधन का रास्ता साफ कर दिया है । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने संकेत दिए हैं कि बह कांग्रेस से गठबंधन करने को तैयार हैं।
हालांकि उन्होंने कहा कि अभी हमारी बात नहीं हुई है, लेकिन जितनी भी सेकुलर पार्टी हैं उनमें से एक कांग्रेसी भी है । अगर कांग्रेस हमसे गठबंधन के लिए संपर्क करेगी तो हम इसके लिए तैयार है।
आपको बता दें कि रविवार को कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी उन्होंने यह भी कहा था कि जो लोग भाजपा को हराने के लिए उनके साथ आना चाहे हम उनका स्वागत करेंगे।
यही कारण है कि शिवपाल यादव ने सपा और बसपा के गठबंधन में खुद को फिट ना होते देख कांग्रेश के साथ हाथ मजबूत करने का निर्णय लिया है।
