नई दिल्ली 22 अक्टूबर वैसे तो इस समय पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी के अध्यक्ष मायावती ने अपने अकेला चलो राग के साथ कांग्रेस सहित अन्य दलों से गठबंधन ना करने का झटका दिया है , बावजूद इसके कांग्रेस के नेताओं को भरोसा है कि मायावती 2019 के लोकसभा चुनाव में महागठबंधन में वापस लौट आएंगी।
समाचार एजेंसी भाषा के साथ बातचीत में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने इस बात को माना है कि विधानसभा चुनाव की मुद्दे और लोकसभा चुनाव के मुद्दों में काफी फर्क होता है यही कारण है कि उन्हें उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव तक मायावती गठ बंधन में वापस लौट आएंगी।
कांग्रेसी नेता को इस बात का भी बखूबी एहसास है कि 2019 के चुनाव में कांग्रेस अपने अकेले के दम पर सत्ता में वापस नहीं आ सकती है। कांग्रेस को गठबंधन की जरूरत है।
हालांकि खुर्शीद का मानना है कि गठबंधन कांग्रेस को रोकने के लिए नहीं बल्कि भाजपा को हटाने के लिए होना चाहिए । इसके लिए गठबंधन के मामले में कांग्रेश जितना त्याग कर सकती है, वह करेगी।
उन्होंने कहा कि हम पिछले 3 साल में गठबंधन की दिशा में काम कर रहे थे अचानक यह कह दे कि हम अकेले दम पर सत्ता में वापस आ सकते हैं, मुश्किल होगा। हां यह सच है कि कांग्रेसी देश में फैली पार्टी है। कांग्रेस को पूरे देश से सीटें मिलती हैं जबकि विपक्षी दलों को अपने अपने राज्यों से।
खुर्शीद ने कहा कि महागठबंधन का मकसद मोदी सरकार को मार देना है और विपक्षी दलों को यह बात समझनी होगी अगर हम इस मकसद से भटकते हैं तो हम कामयाब नहीं हो पाएंगे।
