कांग्रेस नेता राहुल गांधी करेंगे जनसभाएं,13 जनपदों में कुल 15 जन सभाएं करेंगे

➡लखनऊ- BJP लोकसभा चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा लखनऊ पहुंचे,लखनऊ एयरपोर्ट पर बैजयंत जय पांडा का स्वागत, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया स्वागत,BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी किया स्वागत

➡लखनऊ- कांग्रेस नेता राहुल गांधी करेंगे जनसभाएं,13 जनपदों में कुल 15 जन सभाएं करेंगे, अलग अलग वर्ग के लोगों से सवांद भी करेगे ,झांसी के रास्ते मध्यप्रदेश भी जाएंगे राहुल गांधी,भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 फरवरी को आएगी यूपी,16 फरवरी को चंदौली से यूपी में प्रवेश करेगी.

➡लखनऊ- बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने एक्स पर लिखा, किसानों की मांग गंभीरता से लेनी चाहिए- माया, समस्या का समुचित समाधान होना चाहिए- माया, किसान को आंदोलन के लिए मजबूर न होना पड़े- माया

➡वाराणसी- CM योगी ने संत शिरोमणि रविदास मंदिर में दर्शन किए, पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर मंदिर पहुंचे सीएम , सीएम योगी ने पीएम की जनसभा स्थल का निरीक्षण किया, मंदिर से एयरपोर्ट के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ रवाना

➡गोंडा – स्कूल जमीन कब्ज़ाने को लेकर हाई कोर्ट सख्त, हाईकोर्ट का 24 घंटे में जमीन खाली करने का निर्देश, मदरसा मस्जिद हटाकर खाली कराई जाएगी जमीन, अवैध रूप से बने दो मकान भी होंगे जमीदोज , अवमानना याचिका पर हाईकोर्ट में दिया फैसला, बरोजनगर के संजय मिश्रा ने दायर की याचिका, प्राइमरी स्कूल की जमीन कब्जा कर बनी इमारतें, उमरी बेगमगंज के बरोजनगर का मामला

➡गोंडा – 17 दिन पहले नर्सिंग सहायक की हत्या का मामला,हत्या के 17 दिन बाद आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार, पुलिस जांच में डॉक्टर के उकसाने पर आत्महत्या, नर्सिंग सहायक अंकित ने की आत्महत्या- पुलिस, आरोपी डॉक्टर का पुलिस करायेगी नार्को टेस्ट,शहर के नारायण हॉस्पिटल में काम करता था अंकित.

➡गाजियाबाद- गाजियाबाद पुलिस का एक और कारनामा सामने आया, गाजियाबाद पुलिस अपराधियों को बांट रही गनर , हिस्ट्रीशीटर को गनर देने की संस्तुति करती है पुलिस, लोनी थाने के हिस्ट्रीशीटर चाहत को गनर देने की संस्तुति,ACP लोनी सूर्यबली मौर्य ने भी की संस्तुति, अफसरों के कहने पर लंबे समय से थाने से गनर दिया, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में अपराधियों को गनर, पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा पूरे मामले को दबाए बैठे.

➡मऊ – अयोध्या को विश्व स्तरीय पर्यटन बनाने पर जोर,सोलर पैनलों से लैस हो रही रामनगरी अयोध्या ,दूषित जल को शुद्ध करने के लिए लगाया गया,अयोध्या UP की पहेली सोलर सिटी के रूप में विकसित,अयोध्या में 40 मेगावाट का लगाया गया सोलर ऊर्जा प्लांट,एके शर्मा ने अपने आवास कांझा खुर्द गांव में दी जानकारी.

➡हापुड़ – शादी से अगवा कर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म , किशोरी के साथ दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म,किशोरी को बाइक से अगवा कर ले गए थे दोनों युवक,शिकायत करने पर किशोरी को मारने की भी धमकी दी, पीड़ित की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज , हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र का मामला.

➡ग्रेटर नोएडा- नोएडा में किसानों और अधिकारियों के साथ बैठक , बैठक कर अधिकारियों ने किसानों से मांगा समयकिसानों से 18 फरवरी तक का मांगा गया समय, अधिकारियों ने हाईपावर कमिटी बनाने की बात कही, पुलिस कमिश्नर,तीनों प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद, कमिटी में जनप्रतिनिधियों को शामिल करने की मांग, पुलिस,प्राधिकरण के अधिकारी किसानों को मनाने में जुटे.

➡सहारनपुर- जिले में 47 केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा,90 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल,पुलिस भर्ती परीक्षा CCTV की निगरानी में होगी,17 और 18 फरवरी को होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, 6 जोनल, 16 सेक्टर,47 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए

➡फिरोजाबाद- रंजिश को लेकर दो पक्षों में चली गोलियां,पथराव,गोली लगने एक बुजुर्ग की मौके पर दर्दनाक मौत , पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा,पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में लिया ,एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, थाना सिरसागंज क्षेत्र के जायमई गांव का मामला.

➡हापुड़ – हापुड़ जिला जल्द ही बनेगा नया औद्योगिक हब , 136 इकाइयां लगेगी,44000 लोगों को मिलेगा रोजगार , उद्योग लगाने के लिए खर्च होंगे 11268 करोड़, हापुड़ प्रशासन सभी बाधाओं को दूर करने में जुटा, इन्वेस्टर समिट में आए प्रस्ताव धरातल पर आने शुरू ,35 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य किया था निर्धारित.

➡एटा- एटा में भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत, तेज रफ्तार ट्रैक्टर और कार में हुई भिड़ंत, मासूम सहित 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत,हादसे में आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज में घायलों का चल रहा उपचार,थाना कोतवाली देहात के नगला जगरूप की घटना.

➡देहरादून- नगर निगम के रिकॉर्ड रूम से महत्वपूर्ण फाइलें चोरी,mइंटरनल जान समिति को जांच करने के दिए निर्देश, ‘आवश्यकता पड़ने पर पुलिस में FIR भी की जाएगी’,मामले का खुलासा होने पर कार्रवाई होगी- नगर आयुक्त

➡दिल्ली- 7 बैंकों से 1300 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का मामला,CBI ने सिंभावली शुगर्स लिमिटेड पर केस दर्ज किया,सिंभावली शुगर्स लिमिटेड और उसके निदेशकों पर केस दर्ज, ऋण स्वीकृत करने वाले PSB के अफसरों की भी जांच

———————————————-
————————————————————————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *