Headlines

कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र बीजेपी ने बताया देश को तोड़ने वाला, रिपोर्ट-नैना

नई दिल्ली 2 अप्रैल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसे जन-आवाज का नाम दिया गया है। घोषणापत्र के कवर पेज पर लिखा गया है- हम निभाएंगे। सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी राहुल के साथ मौजूद रहे।

राहुल गांधी ने कहा कि घोषणापत्र को बंद दरवाजों के पीछे नहीं जनता के बीच जाकर तैयार किया है। जिस तरह कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ में पांच उंगलियां है, इसी तरह हमारे घोषणापत्र में पांच बड़ी बातों का जिक्र है। किसान और रोजगार इस देश में सबसे बड़े मुद्दे हैं।

घोषणापत्र की प्रमुख बातें:-

1. हर साल 20 फीसदी गरीबों को न्याय योजना के तहत 72 हजार रुपये सालाना।
2. मार्च 2020 तक 22 लाख खाली पड़े पदों को भरा जाएगा।
3. हिंसक भीड़ पर रोक लगाएंगे, लोकसभा में नया कानून लाएंगे।
4. युवाओं को पक्का रोजगार मिलेगा।
5. जीएसटी को आसान बनाया जाएगा।
6. मनरेगा में 100 दिन से बढ़ाकर 150 दिन रोजगार गारंटी।
7. 3 साल तक नए कारोबारों को किसी मंजूरी की जरूरत नहीं।
8. ग्राम पंचायत में 10 लाख नौकरियां।
9. जीडीपी का 6 फीसदी शिक्षा के लिए खर्च होगा।
10. किसानों के लिए अलग बजट, कर्ज न चुका पाएं तो आपराधिक मामला नहीं।
11. सरकारी अस्पतालों को मजबूत करेंगे।
उधर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के घोषणापत्र को देश को जोड़ने वाला बताया है वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस ने घोषणा पत्र में जो वादे किए हैं वह देश को तोड़ने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *