कांग्रेस ने देश के रक्षा क्षेत्र को लूटा है- मोदी, रिपोर्ट- नैना

नई दिल्ली 15 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। राफेल मुद्दे को लेकर मोदी ने पलटवार करते हुए कहा कि वह पैसा कमाने का रास्ता खोज रही है। कांग्रेस ने देश की रक्षा क्षेत्र को लूटा है।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा पैसा कमाने का रास्ता खोजा है उसके लिए रक्षा क्षेत्र फंडिंग का अच्छा स्रोत रहा है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के घोटालों से सेना के मनोबल में गिरावट आई।

मोदी ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस के राज में यानी 40 और 50 के दशक में जी घोटाला हुआ 80 के दशक में बोफोर्स घोटाला हुआ। उन्होंने कांग्रेसी राज के घोटालों की लिस्ट को काफी लंबा बताया और कहा कि उन्हीं की सरकार में अगस्ता और सबमरीन घोटाले हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *