कांग्रेस पार्टी ने निकाली पदयात्रा, राहुल बोले- जब तक नफरत खत्म नहीं होती, तब तक होगी यात्रा

लखनऊ: कांग्रेस पार्टी ने निकाली पदयात्रा, राहुल बोले- जब तक नफरत खत्म नहीं होती, तब तक होगी यात्रा* भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर कांग्रेसियो ने यूपी की राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में पदयात्रा निकाली। इस मौके पर कांग्रेसियों ने कहा कि यात्रा का मकसद अभी पूरा नहीं हुआ है। इस यात्रा का मकसद तभी पूरा होगा जब देश के हर वंचित को पूरा न्याय मिलेगा। लखनऊ में शहीद स्मारक से पदयात्रा शुरू होकर झंडेवाला पार्क अमीनाबाद तक जाएगी। जहां सभा होगी। इस सभा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय संबोधित कर सकते हैं। इधर वर्षगांठ के मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश जारी किया। भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ के मौके पर कांग्रेस अलग-अलग राज्यों में पैदल मार्च और रैलियां आयोजित करेगी।
हालांकि, राहुल गांधी यात्रा की सालगिरह के जश्न में शामिल होने के लिए नहीं होंगे, क्योंकि वह एक सप्ताह के यूरोप दौरे पर हैं, जिसके दौरान वह भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करेंगे। इस मौके पर राहुल ने पोस्ट में लिखा है, “भारत जोड़ो यात्रा की एकता और प्रेम की ओर बढ़ते करोड़ों कदम देश के बेहतर कल की नींव बन गए हैं। मैं वचन देता हूं कि जब तक नफरत खत्म नहीं हो जाती और देश एक नहीं हो जाता यह यात्रा नहीं रुकेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *