लखनऊ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने आज अपनी नई मीडिया टीम का ऐलान किया। इस टीम में 15 प्रवक्ता और 17 पेनलिस्ट बनाए गए हैं। इस टीम में पीएल पुनिया के बेटे को भी जगह मिली है जबकि सपा से कांग्रेस में शामिल हुए डॉ
सी पी राय को प्रवक्ता बनाया गया है।
इसके अलावा बुंदेलखंड के कद्दावर नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के बेटे गौरव जैन को भी जगह मिली है।
प्रवक्ताओं में डॉक्टर सीपी राय, डॉ अमरनाथ पासवान पुनीत पाठक, प्रोफेसर हल अहमद नकवी, संजीव कुमार सिंह अनिल यादव, कुंवर सिंह निषाद डॉक्टर राहुल राजभर, डॉ मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, उमाशंकर पांडे अंशु अवस्थी, डॉक्टर अली मूला खान,
प्रियंका गुप्ता सुशील पासी, तनुज पुनिया को प्रवक्ता बनाया गया।
इसके अलावा पैनल लिस्ट में डॉ, कुलभूषण त्रिपाठी रफत फातिमा, अभिमन्यु त्यागी आस्था तिवारी, डॉक्टर सुधा मिश्रा डॉक्टर अनु प्रसाद पासवान,सूची विश्वास प्रदीप सिंह डॉ सुधांशु बाजपेई, तजमीद अहमद, प्रेम नारायण पाल, सलमान इम्तियाज अंसारी, डॉ राजकुमार मौर्य सचिन रावत, गौरव जैन रोहन सिंह, शैलेंद्र सिंह के नाम है।
आपको बता दे की पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के बेटे गौरव जैन पिछले लंबे समय से कांग्रेस के युवा चेहरे के रूप में बुंदेलखंड में काफ़ी लोकप्रिय है।
