गाजियाबाद- कांवड़ियों की गाड़ी हाईटेंशन बिजली के तारों में फंसी, कैंटर में उतरे करंट से कई कांवड़िए हुए घायल, घायल कांवड़ियों को अस्पताल में कराया भर्ती,एक कांवड़िए की अस्पताल में हुई मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम, पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने के बाद जाम खुलवाया, लोनी थाना क्षेत्र के चिरोडी गांव का मामला.
बदायूं – आवारा गोवंश को बचाने के चक्कर में पलटी कार, हादसे में बाल बाल बचे सभी कार सवार, मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, पुलिस ने कार में सवार सभी लोगों को सकुशल बाहर निकाला, 1 बच्चे और 2 महिलाओं समेत 6 लोगों थे सवार, जरीफनगर थाना क्षेत्र के बदायूं मेरठ हाईवे की घटना
दिल्ली:यूपी के अफसरों पर SC की तीखी टिप्पणी
निर्देशों के अनुपालन में देरी पर SC नाराज
सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए टिप्पणी की
अफसरों में शीर्ष अदालतों के प्रति सम्मान नहीं-SC
शीर्ष अदालतों के प्रति जरा भी सम्मान नहीं-SC
लखनऊ :आवास विकास परिषद ने घटाया दाखिल खारिज शुल्क ,अपर मुख्य सचिव आवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला ,1 से 10 हजार रुपए जमा करके करा सकेंगे दाखिल खारिज ,एलडीए,दूसरे विकास प्राधिकरण की तरह ही करा सकेंगे दाखिल
खारिज
बांदा- GST चोरी की शिकायत पर टीम ने 2 जगह पर की छापेमारी, फर्म संचालकों को ऑफिस में उपस्थित होने के दिए निर्देश, अतर्रा कस्बे में हुई जीएसटी टीम की छापेमारी
रायबरेली- करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, खंभे में करंट उतरने की वजह से हुआ हादसा,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ,डलमऊ कोतवाली के कठघर मजरे की घटना.
गाजियाबाद- नोएडा समेत ट्रांस हिंडन क्षेत्र में गंगाजल की आपूर्ति बंद, गंग नहर में सिल्ट आने से बंद की गई फिल्ट्रेशन प्लांट, पहाड़ी इलाकों में बारिश के चलते गंग नहर में आई सिल्ट, हालात सामान्य होने पर शुरू होगा प्लांट, कल से जीडीए, निगम को करनी होगी वैकल्पिक व्यवस्था.
सम्भल – 4 दिन पूर्व किसान की गोली मारकर हत्या का मामला , पड़ोसी ट्यूबवेल स्वामी ने की थी किसान की हत्या, दूसरे किसान को फंसाने की नियत से की थी हत्या, आरोपी और दूसरे किसान के बीच चल रहा था विवाद, पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, थाना जुनावई क्षेत्र के गांव लावर का…मामला
