कानपुर-अटलजी का अस्थिकलश पांच मंत्री लेकर आएंगे, बिठूर मे होगा विसर्जन

कानपुर 22 अगस्तः
देश भर मे विसर्जित किये जा रहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां कानपुर के बिठूर मे भी विसर्जित होगी। यह अस्थि कलश अब 24 अगस्त को कानपुर के बिठूर स्थित ब्रह्मावर्त घाट पर विसर्जित किया जाएगा। पिछले कई दिनों से अस्थि कलश आगमन को लेकर चल रहा असमंजस अब दूर हो गया है।



लखनऊ से अस्थि कलश लेकर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री मोहसिन रजा, सुरेश खन्ना, अर्चना पांडेय, सतीश महाना और सत्यदेव पचैरी यहां आएंगे। 11 बजे अस्थि कलश जाजमऊ पुल पर पहुंचेगा। उसके बाद पूर्व में निर्धारित रास्तों से वह बिठूर तक ले जाया जाएगा।
इससे पहले कलश को लेकर संशय बना हुआ था। भाजपा प्रदेश मुख्यालय से यह तय हो पाया कि 23 को अस्थि कलश हरिद्वार से लखनऊ पहुंचेगा। उसी दिन शाम चार बजे तक उसे गोमती नदी में प्रवाहित किया जाएगा। अगले दिन सुबह 9 बजे कलश को लेकर प्रदेश के पांच मंत्रियों का दल कानपुर के लिए रवाना होगा। बिठूर में अस्थि विसर्जन का समय साढ़े तीन से चार बजे के बीच रखा गया है।

कलश यात्रा के दौरान शहर के अधिकांश लोग अपने नेता को श्रद्घांजलि दे सकें, इसकी तैयारी भी जिला प्रशासन, भाजपा की महानगर और क्षेत्रीय इकाई की तरफ से की जा रही है। मंगलवार की शाम को भाजपाइयों और जिला प्रशासन की टीम ने बिठूर पहुंचकर ब्रह्मावर्त घाट का निरीक्षण किया। वहां पर की जा रही तैयारी को लेकर अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *