Headlines

कानपुर ग्रामीण उद्योग व्यापार मंडल ने पॉल्यूशन मास्क बांटे, रिपोर्ट -अमिताभ

कानपुर 13 नवंबर देश में प्रदूषण के मामले में अव्वल रहने वाले कानपुर को प्रदूषण से कैसे मुक्त रखा जाए और लोगों को इससे कैसे सुरक्षित किया जा सकता है। इन्हीं सारे बिंदुओं पर पिछले कुछ दिनों से कानपुर ग्रामीण उद्योग व्यापार मंडल गहन चिंतन कर रहा था।




नगर में प्रदूषण का लेवल हाई होने के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्हें प्रदूषण से बचाने के लिए कानपुर ग्रामीण उद्योग व्यापार मंडल ने आज कल्याणपुर रेलवे क्रॉसिंग पर पॉल्यूशन मास्क का वितरण किया।

कल्याणपुर क्रासिंग पर शहर में बढ रहे प्रदुषण की वजह से पॉल्युशन मास्क का वितरण एस पी ट्रैफिक एव कल्याणपुर क्षेत्र के विधायक नीलिमा कटियार के द्वारा कानपूर ग्रामीण उद्योग व्यापार मण्डल के तत्वाधान में किया गया। इसमें मुख्य रूप से संदीप पांडे, लकी वर्मा उपाध्यक्ष पवन चौरसिया ,नितिन अग्रवाल ,मनोज तिवारी, मनीष पांडे रितेश गुप्ता ,सुमन सिंह ,विमला कॉल ,मनोज तिवारी, मंजू गुप्ता महेश दीक्षित ,अभिषेक पाल आदि लोग मौजूद रहे।

आपको बता दें कि कानपुर ग्रामीण उद्योग व्यापार मंडल समाज हित में कई कार्य करता रहता है। बीते दिनों ही कल्याणपुर में ई रिक्शा चालकों के बढ़ते आतंक को व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप पांडे ने अपने सहयोगियों के साथ संघर्ष के सहारे बंद कराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *