कानपुर 29 मार्च। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आवास विकास 3 चौकी के पीछे शिव मंदिर के पास घर में खड़ी स्कूटी मैं आग लग गई । इससे वहां अफरा-तफरी मच गई । आग की चपेट में आने से स्कूटी को काफी नुकसान हो गया।
बताया जाता है कि गिरीश चंद्र अग्रवाल नामक व्यक्ति की स्कूटी घर में खड़ी थी । अचानक की स्कूटी में आग लग गई। धू धू करके जल उठी स्कूटी को बुझाने के लिए आसपास के लोग दौड़े ।
उन्होंने किसी तरह आग पर काबू पाया । आग लगने से स्कूटी में काफी नुकसान हो गया मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
स्कूटी मालिक ने बताया कि उसे कुछ समझ में नहीं आ रहा कि गाड़ी में अचानक आग कैसे लग गई।
