Headlines

कानपुर-चरागाह निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी-डीएम, रिपोर्ट-लकी वर्मा

लकी वर्मा
कानपुर । आवारा पशुओं के लिए बनने वाले चाराहगाह गुणवत्ता पूर्ण ही बने इसमे किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी ।कार्यदाई संस्था पैकफेड के जेई द्वारा कराये जाने वाले कार्य की निगरानी नही की गई जिसके कारण बीम तथा की गई चुनाई सही नही मिली इस हेतु जेई के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये तथा कराये जाने वाले कार्य की तकनीकी जांच कराने के बाद ही कटौती कर भुगतान किया किये जाने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिया।
उक्त निर्देश आज जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त ने सरसौल स्थित वृहद गौशाला संरक्षण केंद्र रामपुर में बन रहे 250 पशुओं की छमता वाले इस गौसंरक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि केंद्र की बीम गुणवत्तापूर्ण नही है जो कई जगह से चिटकी मिली तथा मौके पर प्रयोग मटेरियल मौरंग, एंगल में जंग लगी थी व प्रयोग मसाला (सीमेंट ) मौरंग मिश्रण 1 -6 का मिला जो सही नही है इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जेई के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को दिए । उन्होंने मौके पर कार्य का नक्शा , कार्य की लागत तथा कार्य कब पूर्ण होना है कि कोई भी सूचना नही दिखा पाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री अक्षय तिपाठी , पशु चिकित्सा अधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *