Headlines

कानपुर-पांच मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, 2 लोग झुलसे

कानपुर। कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र में स्थित लकी होटल के पास गुण मंडी में बनी पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई है। जिसमें 2 लोग झुलस गए। आग कितनी भयानक है इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इमारत आग के गोले की तरह नजर आ रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सेना भी मौके पर पहुंची है।

कलक्टरगंज के अन्तर्गत चावलमंडी स्थित पाँच मंजिला इमारत के नीचे के दो फ्लोर में भयंकर आग लगने की सूचना पर रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया। यहां पाँच मंजिला इमारत में फंसे तीसरे तल से पाँच लोग जिनमें उर्मिला मिश्रा पत्नी स्व0 प्रभाकर दयाल मिश्रा उम्र लगभग 70वर्ष, अनुराग मिश्रा पुत्र स्व0 प्रभाकर दयाल मिश्रा उम्र लगभग 40वर्ष, शशी मिश्रा पत्नी अनुराग मिश्रा उम्र लगभग 36वर्ष , श्रेया मिश्रा पुत्री अनुराग मिश्रा उम्र लगभग 05वर्ष, विनायक मिश्रा पुत्र अनुराग मिश्रा उम्र लगभग 2वर्ष को सुरक्षित निकाला गया।

वहीं चतुर्थ मंजिल में फंसे लोगो में निशा मिश्रा पत्नी सत्येन्द्र मिश्रा उम्र लगभग 48वर्ष, अनुष्का मिश्रा पुत्री सत्येन्द्र मिश्रा उम्र लगभग 15वर्ष सहित इमारत में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *