Headlines

कानपुर- हॉलीवुड की फिल्मों की तकनीक के जरिए चोरी को अंजाम देने वाला शातिर दिमाग युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा, रिपोर्ट -लकी वर्मा

कानपुर 1 अप्रैल। कहते हैं कि शातिर दिमाग व्यक्ति अपराध को अंजाम देने के लिए नई-नई तरकीब खोजता रहता है ऐसे ही एक साथ दिमाग व्यक्ति ने हॉलीवुड स्टार जेम्स बॉन्ड की फिल्म देख कर खुद को अपराधी बनाने की दिशा में आगे बढ़ा दिया हाल ये हुआ कि वह बिजली विभाग में काम करते हुए चोर बन गया।

पुलिस ने बताया कि मूवी में दिखाई गई चोरी की तकनीक को अपनाकर बाय पड़ोसी के यहां लाखों रुपए की चोरी कर चुका था सीतामऊ पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहम्मद ताहिर सिद्धकी उर्फ बाबू नामक युवक है । यह फिल्मी स्टाइल में चोरी का काम करता था । उसके पास से चोरी किए गए लाखों रुपए के जेवरात बरामद हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सटीक सूचना के बाद आरोपी को बंदी बनाया गया है बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के चलते पत्नी व मां के चले जाने के बाद से परेशान होकर वह चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *