कानपुर ब्रेकिं. समाज सेवा के साथ साथ कुस्ती में भी अव्वल है सिपाही. कुस्ती देख सिपाही को भी सवार हुवा जुनून..वर्दी उतार पहन लिया पहलवान वाला लगोंट दे दी एक नामी पहलवान को पटकनी
बिल्हौर तैहशील के डुडवा गाँव के चल रहा था कुस्ती का प्रोगाम
उतरी पुरा चौकी में तैनात हैं पहलवान सिपाही राजेन्द्र सिंह
मेरठ. ट्रेन की चपेट में आकर 3 लोगों की दर्दनाक मौत. रेलवे ट्रैक पार करते वक्त हुआ हादसा. फाटक बंद होने से रिक्शा रेलवे ट्रैक पर फंसा. एक ही परिवार के बताए जा रहे तीनों लोग
मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची..कंकरखेड़ा के कासिमपुर रेलवे क्रॉसिंग का मामला
#Meerut
PET की परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने, अनुचित साधनों को प्रयोग करने तथा नकल की सेटिंग कराने वाले कुल 04 अभियुक्तों को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार ।*
*विवरण-* पुलिस अधीक्षक बांदा के निर्देशन में जनपद में आयोजित PET की परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के क्रम में आज दिनांक 29.10.2023 को परीक्षा के दूसरे दिन दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने, अनुचित साधनों को प्रयोग करने तथा नकल की सेटिंग कराने वाले कुल 04 अभियुक्तों थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया । आर्य कन्या इण्टर कॉलेज में द्वितीय पाली में दिनेश कुमार गुप्ता पुत्र रामखेलावन गुप्ता नि0 बाग का पुरवा थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ को अवैध तरीके से अखिलेश कुमार सरोज पुत्र शिवाकांत नि0 अतरसुईया थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया । अखिलेश कुमार वर्तमान में भारतीय सेना में है तथा जम्मू कश्मीर में तैनात है । डी0आर0पब्लिक स्कूल कालू कुआं से कुलदीप कुमार पासवान नि0 अमवा थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी के स्थान पर रमन कुमार यादव पुत्र महेन्द्र प्रसाद नि0 पंचगछिया कोनी थाना नदी जनपद सुपौल बिहार परीक्षा देते हुए पकड़ा गया, दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया साथ ही दोनों की 15000 रुपये में सेटिंग कराने वाले अभियुक्त मनोज मंडल पुत्र चंदेश्वर नि0 धोबियाही थाना निर्मली जिला सुपौल बिहार के भी गिरफ्तार कर लिया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. दिनेश कुमार गुप्ता पुत्र रामखेलावन गुप्ता नि0 बाग का पुरवा थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़
2. कुलदीप कुमार पासवान नि0 अमवा थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी
3. रमन कुमार यादव पुत्र महेन्द्र प्रसाद नि0 पंचगछिया कोनी थाना नदी जनपद सुपौल बिहार
4. मनोज मंडल पुत्र चंदेश्वर नि0 धोबियाही थाना निर्मली जिला सुपौल बिहार
