कानपुर- हॉस्टल में महिला केयर टेकर का शव मिलने का मामला,महिला से रेप करने के बाद की गई थी हत्या,प्राइवेट पार्ट पर चाकू से किया गया था हमला,कुलदीप ने साथियों के साथ मिलकर की थी हैवानियतषशराब के नशे में 14 नवंबर की रात को किया मर्डर,DCP, ADCP और थानेदार बताते रहे कि बीमारी से हुई मौतसपोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली पुलिस के काले झूठ की सच्चाई,काकादेव थाना क्षेत्र के गर्ल्स हॉस्टल की घटना.
जालौन में बेटे की हत्या का करने का मामला,पुलिस ने आरोपी पिता पर केस दर्ज कर भेजा जेल,बेटे द्वारा बहु के साथ मारपीट करने पर की थी हत्या,पिता ने कुल्हाड़ी से हमला कर की थी बेटे की हत्या,युवक का शव बरामद होने के बाद घटना का खुलासा,डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम मुहाना का मामला.
अमेठी- तेज रफ्तार 2 बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर,बाइक सवार 1 युवक की मौत, 2 लोग गंभीर घायल,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के जायस रोड की घटना.
फतेहपुर- चोरों ने सर्राफा की दुकान को बनाया निशाना,हरि ज्वेलर्स का शटर काटकर की जेवरात की चोरी,5 किलो चांदी, 150 ग्राम सोना ले गए बेखौफ चोर,पुलिस, फॉरेंसिक टीम मौके पर कर रही जांच पड़ताल,सर्राफा व्यापारी महेश ने राधा नगर थाने में दी तहरीर,राधा नगर थाने के जयराम नगर मोहल्ले की घटना.
लखनऊ – समाजवादी पार्टी की “सामाजिक न्याय यात्रा”। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रथ को रवाना किया। 2024 लोकसभा चुनाव के पहले “सामाजिक न्याय यात्रा”। 9 दिवसीय यात्रा अलग-अलग जिलों से होकर निकलेगी। 25 नवंबर को बिजनौर में यात्रा का समापन होगा। जातिगत जनगणना समेत कई मुद्दों पर नेता करेंगे संवाद। अलग-अलग जिलों में लोगों से संवाद करेंगे नेता,कार्यकर्ता।
सिद्धार्थनगर- हेड कांस्टेबल की सड़क दुर्घटना में हुई मौत,अज्ञात वाहन की टक्कर से हेड कांस्टेबल की मौत,मूर्ति विसर्जन कर घर लौट रहा था हेड कांस्टेबल,लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन में लगाई गई थी ड्यूटी,हेड कांस्टेबल देवानंद देवरिया जिले के कटनी का निवासी,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,चिल्हिया क्षेत्र के कट्या गांव के सड़क की घटना.
