कारोबारी ने भाई के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

झाँसी | सिविल लाइंस निवासी जमीन के कारोबारी भारत प्रेमानी ने धोखाघड़ी के आरोप में अपने भाई योगेंद्र प्रेमानी एवं भतीजे मयंक प्रेमानी के खिलाफ नावा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है | भरत ने पुलिस को बताया कि वह कैडी इंफ़्रा सिटी, पुराना डमरु सिनेमा, रिद्धि सिद्धि कंपलेक्स, एलएलपी, तारा देवी बिल्डरटेक, बसेरा इंफ्राटेक सुमित तमाम कंपनियों में अपने भाई के साथ 50 फीसीडी का साझेदार है|
उसके भाई लहरगिर्द में 334.57 वर्गमीटर जमीन है| उसके भाई योगेंद्र ने यह पूरी जमीन गलत तरीके से बेच दी | इसी तरह रक्सा में 2.348 हेक्टेयर समेत कई अन्य जगहों पर भूमि को बिना इसकी इजाजत के अकेले ही बेच दिया | उनको बेचने का अधिकार उसके भाई के पास नहीं है|
योगेंद्र ने अपने पुत्र मयंक की मदद से यह फर्जीवाड़ा किया| जब उन्होंने इसका विरोध किया तब आरोपी ने उनको पीटकर घायल कर दिया | नवाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *