कार्तिक पूजन कर बांकेविहारी को छप्पन भोग अर्पित किया
झाँसी। परिवार में सुख, शांति, वैभव धन, सम्पदा की वृद्धि एवं पति की लम्बी आयु की कामना को लेकर कार्तिक मास में लगातार एक माह साधना, पूजन और उपवास कर कृष्ण भक्ति में लीन कतकारियों ने सोमवार को कार्तिक मास की पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान कृष्ण की झाँसी सजाकर उनका पूजन अर्चन कर उन्हें छप्पन भोग अर्पित किये तथा नाना प्रकार के पकवान बनाकर बांके बिहारी को भोग लगाया। पुजारी रामप्रकाश दुबे ने विधिवत पूजन कराकर सभी कतकारियों की गांठें खोली और सभी को शुभाशीष दिया।इस मौके पर श्रीमती सरोज तिवारी, श्रीमती भारती शर्मा, श्रीमती सुनीता गुप्ता, श्रीमती मीनू जायसवाल, श्रीमती दीपा नीखरा, श्रीमती नीलम शर्मा, श्रीमती स्नेहलता लिटौरिया, श्रीमती अर्चना लिटौरिया, श्रीमती अमिता तिवारी एवं श्रीमती निष्ठा चतुर्वेदी सहित अनेकों महिलायें मौजूद रहीं।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- जम्मू कश्मीर
- दिल्ली एनसीआर
- पंजाब
- बिहार
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
- हिमाचल
कार्तिक पूजन कर बांकेविहारी को छप्पन भोग अर्पित किया रिपोर्ट: अनिल मौर्य
