उरई। हाइवे फोरलेन के कालपी में अधूरे निर्माण को पूरा करने के लिए आपरेशन सहायता के दौरान स्थापित किये गये मां दुर्गम्बा पीठ को पास में ही धार्मिक रीति-रिवाज के साथ मंगलवार को पुर्नप्रतिष्ठापित किया जायेगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर, पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के जिम्मेदार अधिकारी मौजूर रहेगें। सोमवार को पुर्नप्रतिष्ठा समारोह का जायजा लेने के लिए अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह कालपी पहुंचे।
एनएचआई के परियोजना अधिकारी वीएन त्रिपाठी ने बताया कि कालपी वाईपास पर 800 मीटर लंबा फोरलेन का ओवर ब्रिज बनाने के साथ पौने दो किलोमीटर की सर्विस लेन का निर्माण भी होगा। यह काम एक वर्ष के भीतर पूरा करा दिया जायेगा। दुर्गम्बा पीठ मंदिर की पुर्नप्रतिष्ठा के साथ ही इस कार्य के लिए रास्ता साफ हो जायेगा।
एडीएम प्रमिल कुमार सिंह ने आज यहां पहुंचकर उप जिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला, तहसीलदार सालिकराम और नायब तहसीलदार भानसिंह के साथ मां दुर्गम्बा पीठ के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करके व्यस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर के पुजारी पं. राजेंद्र प्रसाद दुबे, दीपू महाराज तथा कमेटी के सदस्यों से मुलाकात की।
मूर्ति विसर्जन के लिए वैकल्पिक सरोवर
दूसरी ओर नवरात्र की झांकियों में रखी दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए प्रशासन तथा पालिका की ओर से यमुना के तट पर वैकल्पिक सरोवर बनाया गया है जिसमें आधा सैकड़ा प्रतिमाएं विसर्जित कराई जायेगीं। तांकि नदी प्रदूषण मुक्त रह सके। उप जिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला ने तहसीलदार सालिकराम, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी सुशील कुमारदोहरे और नायब तहसीलदार भानसिंह के साथ वैकल्पिक सरोवर का निरीक्षण किया।