कालपी ( जालौन )। मानसिक रूप से परेशान युवक अपने भाई व वहिन के साथ सोमवार को कर्वला दरगाह मे पेशी के लिए आया था ! उसी दौरान पास मे बने गहरे कुंऐ मे छलॉग लगा कर कूंद गया जिससे उसकी मौत हो गयी ! सूचना पर पंहुचे कोतवाली के उपनिरीक्षक विजय द्विवेदी, व वी.डी.वुन्देला ने शव को कुंऐ से निकलवा कर पोष्टमार्टम के लिए उरई भेजा है !
जानकारी के अनुसार ग्राम झींझक थाना मंगलपुर कानपुर देहात निवासी अब्बास व सलमान व बहिन सोनम सोमवार को अपने भाई 27 वर्षीय सद्दाम पुत्र इलयास जो काफी समय से मानसिक रोगी था उसको लेकर कालपी में कर्वला दरगाह लाये थे जहॉ पर उसकी पेशी लगी हुई थी ! वहां पर थोडी देर बैठने के बाद पास मे बने गहरे कुंऐ मे छलॉग लगाकर कूंद गया जिससे उसकी कुंऐ में ही मौत हो गयी !
सूचना पर कालपी कोतवाली के उपनिरीक्षक विजय द्विवेदी व वी.डी.बुन्देला मौके पर पंहुचे तथा शव को कुंऐ से बाहर निकलवाया तथा पोष्टमार्टम के लिए उरई भेजा है ! उक्त घटना से भाइयों व वहिन मे शोक व्याप्त हो गया !
