काले ब्राहमण को देखना अपशकुन है?

नई दिल्ली 6 मईः हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा विवाद के घेरे मे आ गयी है। परीक्षा मे पूछे गये सवाल के विकल्प मे काले ब्राहमण को देखना अपशकुन माना गया है।

इस विवाद के बाद ब्राहमण समाज आहत है। जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। आयोग ने जांच की बात कही है।

दरअसल परीक्षा के प्रश्न पत्र में 75 नंबर के एक सवाल में पूछा गया था कि हरियाणा में कौन-सा अपशगुन नहीं माना जाता है? साथ ही इस सवाल के जवाब के लिए दिए गए ऑप्शन में ‘काले ब्राह्मण से मिलना’ और ‘ब्राह्मण की कन्या को देखना’ भी ऑप्शन थे.

बता दें कि इस प्रश्न के चार ऑप्शन थे जिसमें (क) खाली घड़ा (ख) फ्यूल भरा कास्केट (ग) काले ब्राह्मण से मिलना (घ) ब्राह्मण कन्या को देखना शामिल थे. प्रचलित मान्यताओं के अनुसार इस सवाल का सही जवाब ‘ब्राह्मण कन्या को देखना’ है. अब आयोग पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या आयोग काले ब्राह्मण से मिलने को अपशकुन मानता है?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *