रविवार दोपहर काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में
अंधाधुंध फायरिंग हुई। मीरघाट में हथियारबंद बदमाशों ने सपा नेता के घर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने घर के बाहर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की, जिसमें एक महिला और मासूम सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। श्री काशी विश्वनाथ परिक्षेत्र में फायरिंग से हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर गंगा घाट के रास्ते फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई, घायल महिला की हालत गंभीर है। वहीं मौके पर जांच में जुट गई। पूर्व पार्षद पर हमले के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।
रविवार दोपहर मीरघाट के पूर्व पार्षद और सपा नेता विजय यादव के आवास पर 18-20 हथियार बंद हमलावर पहुंच गए। हमलावरों ने गालियां देते हुए पहले पथराव किया, विजय यादव को बाहर निकलने के लिए ललकारा। हमलावरों ने घर के बाहर आई महिला को गालियां देकर भगाने का प्रयास किया, इसके बाद दोनों ओर से गाली गलौज होने लगा। हमलावरों ने तमंचा और बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। कई राउंड फायरिंग से मुहल्ले में दहशत फैल गई। लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए और चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने आनन फानन पुलिस को फोन कर दिया।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में अंधाधुंध फायरिंग हुई
