झाँसी | हरियाणा से 14 वर्षीय किशोरी को लेकर भागे 26 वर्षीय युवक को मंगलवार देर रात आरपीएफ ने झांसी रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस के जनरल कोच से उतार लिया | युवक के विरुद्ध हरियाणा में फरुखनगर गुरुग्राम थाने में नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज है| आरपीएफ ने युवक को हरियाणा पुलिस के सुपुर्द कर दिया | किशोरी को चाइल्ड लाइन भेज दिया गया | पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल की रहने वाली है| उसके मां पिता वर्तमान में हरियाणा में रहते हैं| आरोप लगाया कि उसके पिता शराब पीकर रोज पिटाई करते हैं | आरपीएफ स्टेशन पोस्ट प्रभारी बृजेंद्र कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम के संदेश पर दोनों को उत्कल एक्सप्रेस से उतर गया था|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
किशोरी को लेकर भागे युवक को आरपीएफ ने पकड़ा
