किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की 38 वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

जनपद जालौन उरई,29 मई।
राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने मेला ग्राउंड पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की 38 वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने चौधरी साहब के चित्र पर माल्या अर्पण करा
इस दौरान रालोद बुंदेलखंड क्षेत्रीय महासचिव संगठन मनोज बुधौलिया क्षेत्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ लियाक़त अली विपिन शिवहरे जिलाध्यक्ष ने सयुंक्त रूप से 💐कहा कि चौधरी साहब ने किसान कल्याण, ग्रामीण भारत के समग्र उत्थान एवं वंचित समाज के सशक्तिकरण के लिए जीवन भर कार्य किया। चौधरी चरण सिंह का मानना था कि समृद्ध किसान और शशक्त कृषि व्यवस्था मजबूत भारत के आधार है।
उन्होंने देश के किसानों को मान सम्मान से जीना सिखाया ऐसे महान देवता, महापुरुष को कोटि कोटि नमन।
इस दौरान विपिन शिवहरे जिलाध्यक्ष नगर अध्यक्ष अनिल दिक्षित नौशाद खान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक उस्मान मंसूरी जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अनीता पांडेय ज्योति बाथम रविंद्र सिंह गुड्डू मुस्तकीम वीरेन गुलशन सनी पंकज शुक्ला कुलदीप नितिन आदि लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *