Headlines

किसानों ने सहारनपुर- अंबाला हाइवे जाम किया, धरने पर बैठे, रिपोर्ट सुरेंद्र

नई दिल्ली 23 नवंबर हरियाणा के यमुनानगर में किसानों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया है किसान टोल टैक्स वसूली का विरोध कर रहे हैं राष्ट्रीय राजमार्ग 334 पर बने मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर आसपास के सैकड़ों किसान वहां पहुंचे और जाम लगा दिया।

किसानों का कहना है कि वह अपने खेतों से ट्रैक्टर में गन्ना लादकर मिलने का जाते हैं और प्रबंधन उनसे एक बार में का ₹220 वसूल करता है। यह वसूली बंद होनी चाहिए। किसानों का कहना है कि कृषि कार्य और कृषि यंत्रों को टोल में छूट है ।

वह सभी टोल से 20 किलोमीटर की परिधि में रहते हैं । नियमों के मुताबिक उन्हें टोल में रियायत होती है लेकिन टूल प्रबंधन उन्हें किसी प्रकार की मदद नहीं कर रहा है। किसानों ने कहा है कि जब तक कोई फैसला नहीं होता तब तक वह जाम नहीं खोलेंगे

जाम लगने से सहारनपुर अंबाला और चंडीगढ़ हाईवे 5 घंटे से बंद है टोल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। छोटे वाहन संपर्क मार्ग से निकलने का प्रयास कर रहे हैं ।आसपास के इलाके में भी जाम की स्थिति बनी हुई है। इस मामले में टोल प्रबंधन का कहना है कि 20 किलोमीटर की परिधि में पर्सनल वाहनों का पास बनाने का प्रावधान है। आसपास के ग्रामीण अपना पास बनवाएं और छूट का फायदा उठा सकते हैं। कमर्शियल वाहनों को यह छूट नहीं दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *